लगातार दूसरे दिन भी रिकॉर्ड मामले आए, लेकिन कई राज्यों में ये राहत की बातें भी, जानें राज्यवार आंकड़ें

लगातार दूसरे दिन भी रिकॉर्ड मामले आए, लेकिन कई राज्यों में ये राहत की बातें भी, जानें राज्यवार आंकड़ें

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 11,125,245 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 528,204 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना (Corona) से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 253287 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 424432 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 19693 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 697413 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- दुनिया में कोरोना से तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना भारत, जानिए देश में कितने मामले हैं?

वहीं कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत रूस को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के डाटा के हिसाब से रूस में इस समय कोरोना संक्रमितों की संख्या करीब 6 लाख 80 हजार 283 है। भारत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में अब सिर्फ अमेरिका और ब्राजील से ही पीछे है। अमेरिका में कोरोना के करीब 28 लाख 39 हजार से ज्यादा मामले हैं, वहीं ब्राजील में यह आंकड़ा करीब 15 लाख 77 हजार है। अमेरिका में इस खतरनाक बीमारी की चपेट में आने से अब तक करीब 1 लाख 29 हजार 600 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, वहीं, ब्राजील में इससे करीब 64 हजार से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 24,248 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं 425 लोगों की मौत भी हुई है। लेकिन इस बीच राहत की बात भी है। दरअसल इस वायरस से ठीक होने वाले लोगों की दर में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं आईसीएमआर के मुताबिक देश में पांच जुलाई तक 99 लाख 69 हजार 662 सैंपल की जांच की जा चुकी है। इनमें से रविवार को 1,80,596 टेस्ट किए गए। कई राज्यों में इस महामारी से ठीक होने की दर 80 % से भी ज्यादा है। हालांकि अभी भी देश में औसत ठीक होने वालों की दर 60.77 फीसदी है।

जिन राज्यों में ठीक होने वालों की औसत दर 80% से ज्यादा है, उनमें राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड़, चंडीगढ़, और लद्दाख शामिल हैं। इसके अलावा देश के 21 ऐसे राज्य हैं जहां कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की दर राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

10043

8422

232

18697

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

53

72

0

125

अरुणाचल प्रदेश

190

78

1

269

असम

4249

7125

14

11388

बिहार

3016

8765

95

11876

चंडीगढ़ 

65

395

6

466

छत्तीसगढ़

592

2601

14

3207

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

165

106

0

271

दिल्ली

25038

71339

3067

99444

गोवा

818

936

7

1761

गुजरात 

8202

25892

1943

36037

हरियाणा

3796

12944

265

17005

हिमाचल प्रदेश 

315

737

11

1063

जम्मू एंड कश्मीर 

3042

5255

132

8429

झारखंड

717

2045

19

2781

कर्नाटक

13255

9847

372

23474

केरल

2230

3174

25

5429

लद्दाख

178

826

1

1005

मध्य प्रदेश 

2911

11411

608

14930

महाराष्ट्र 

86057

111740

8822

206619

मणिपुर

678

688

0

1366

मेघालय

18

43

1

62

मिजोरम

56

130

0

186

नागालैंड

359

231

0

590

ओडिशा

2810

6224

36

9070

पुडुचेरी

459

331

12

802

पंजाब

1711

4408

164

6283

राजस्थान

3780

15928

456

20164

सिक्किम

62

61

0

123

तमिलनाडु

46863

62778

1510

111151

तेलांगना

10904

12703

295

23902

त्रिपुरा

365

1202

1

1568

उत्तराखंड

558

2524

42

3124

उत्तर प्रदेश 

8161

18761

785

27707

वेस्ट बंगाल

6658

14711

757

22126

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

4913

   

4913

भारत में कुल मामले

253287

424433

19693

697413


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसे भी पढ़ें-

Covid-19: 15 अगस्त को लॉन्च होने वाले स्वदेशी टीके पर विशेषज्ञों को क्यों है संदेह?

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।